भारत के राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की स्थापना | Establishment of Indian States and Union Territories in hindi
भारत देश में 28 राज्य एवं 9 केंद्र शासित प्रदेश है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगे जिलों में और छोटे प्रशासनिक भाग में उप-विभाजित किया गया है।
भारतीय उपमहाद्वीप में इतिहास में कई विभिन्न जातीय समूहों द्वारा शासन किया गया है, प्रत्येक क्षेत्र में प्रशासनिक प्रभाग की अपनी अलग अलग नीतियां गठित थी। ब्रिटिश राज के दौरान मूल प्रशासनिक की संरचना की गई थी, जिसके अंतर्गत भारत को प्रान्तों में विभाजित किया गया, और सभी जगह ब्रिटिश की सरकार का अधिकार था। ब्रिटिशों ने अपना शासन फ़ैलाने के लिए हर जगह अपना एक लोकल राजा बनाया था, जो ब्रिटिश एम्पायर को सँभालते थे।
1947 और 1950 के बीच, रियासतों के प्रदेशों को राजनीतिक रूप से भारतीय संघ में एकीकृत किया गया। अधिकांश प्रान्त को मौजूदा प्रान्त से जोड़ दिया गया, बचे हुए का नया प्रान्त बना दिया गया।
राजपुताना, हिमाचल प्रदेश, मध्य भारत एवं विंध्य प्रदेश को अलग अलग राज्य बनाया गया। भोपाल, बिलासपुर, मैसूर एवं हैदराबाद जो अलग प्रान्त थे, उन्हें इनमें जोड़ा गया। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागु होने के बाद भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। 1950 में संविधान लागु होने के बाद, राज्यों को तीन भागों में बांटा गया –
पार्ट A राज्य – ये ब्रिटिश भारत के पूर्व गवर्नर शासित प्रांत थे। यहाँ एक निर्वाचित राज्यपाल और राज्य विधायक का शासन था। इसमें असम, बिहार, बॉम्बे, मध्यप्रदेश, मद्रास, उड़ीसा, पंजाब, उत्तरप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल।
पार्ट B राज्य – इसमें वो राज्य आते है, जहाँ राज्यप्रमुख का शासन हुआ करता था। राज्यप्रमुख का चुनाव भारत के राष्टपति के द्वारा होता था। इसके अंतर्गत हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर, मध्य भारत, मैसूर, पटियाला, राजस्थान, सौराष्ट्र और कोचीन।
पार्ट C राज्य – इसमें अजमेर, भोपाल, बिलासपुर, कुर्ग, देल्ली, हिमाचल प्रदेश, कच्छ, मणिपुर, त्रिपुरा और विंध्य प्रदेश आते थे।
Establishment of Indian States and Union Territories in hindi
आंध्रप्रदेश – आंध्रप्रदेश राज्य का निर्माण 1 अक्टूबर 1953 को हुई थी। यहाँ की पहले राजधानी हैदराबाद थी, लेकिन तेलांगना राज्य बनने के बाद इसकी राजधानी अम्रावाठी हो गई। वैसे यहाँ का सबसे बड़ा शहर विशाखापत्तनम है। यहाँ की अधिकारिक भाषा तेलगु है।
अरुणाचल प्रदेश – इस राज्य का निर्माण 20 फरवरी 1987 को हुआ था। इसकी राजधानी इटानगर है। यहाँ की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
असम – असम राज्य 1 अप्रैल 1912 को बना था, यहाँ की राजधानी दिसपुर है। असम का सबसे बढ़ा शहर गुवाहाटी है। यहाँ की अधिकारिक भाषा असमी, बंगाली, बोडो है।
बिहार – बिहार राज्य 1 अप्रैल 1936 को बना था। इसकी राजधानी पटना है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी, उर्दू है।
छत्तीसगढ़ – मध्यप्रदेश से अलग इसका निर्माण 1 नवम्बर 2000 को हुआ था, इसकी राजधानी रायपुर है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
गोवा – 30 मई 1987 को इसे बनाया गया। यहाँ की राजधानी पणजी है। यहाँ की आधिकारिक भाषा कोंकणी है। यहाँ का सबसे बड़ा शहर वास्को है।
गुजरात – 1 मई 1960 को इसे बनाया गया। यहाँ की राजधानी गाँधीनगर है। गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है। यहाँ की अधिकारिक भाषा गुजराती है।
हरियाणा – 1 नवम्बर 1966 को इसे बनाया गया। यहाँ की राजधानी चंड़ीगढ़ है। यहाँ का सबसे बढ़ा शहर फरीदाबाद है, यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी, पंजाबी है।
हिमाचल प्रदेश – 25 जनवरी 1971 को इसका निर्माण हुआ। यहाँ की राजधानी शिमला है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी है। शिमला के पर्यटन स्थलों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें।
झारखण्ड – 15 नवम्बर 2000 को इसे बनाया गया था। इसकी राजधानी रांची है। यहाँ का सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है। यहाँ की आदिकारिक भाषा हिंदी है।
कर्नाटका – 1 नवम्बर 1956 को इसका निर्माण हुआ था। इसकी राजधानी बंगलुरु है। यहाँ की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है।
केरल – इसे भी 1 नवम्बर 1956 को बनाया गया था। यहाँ की राजधानी थिरुवनंतपुरम है, यहाँ की आधिकारिक भाषा मलयालम है।
मध्यप्रदेश – इसका निर्माण 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्ति के दिन ही हुआ था। यहाँ की राजधानी भोपाल है, जबकि सबसे बड़ा शहर इंदौर है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
महाराष्ट्र – 1 मई 1960 को ये बना था। यहाँ की राजधानी मुंबई है। यहाँ की आधिकारिक भाषा मराठी है। मुंबई के दर्शनीय स्थल पढने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मणिपुर – 21 जनवरी 1972 को इसका निर्माण हुआ। यहाँ की राजधानी इम्फाल है। यहाँ की आधिकारिक भाषा मणिपुरी है।
मेघालय – 21 जनवरी 1972 को ये बना था। यहाँ की राजधानी शिलोंग है। यहाँ की आधिकारिक भाषा इंग्लिश, हिंदी, गारो, खासी, पनार है।
मिजोरम – इसका निर्माण 20 फरवरी 1987 में हुआ था। इसकी राजधानी आइजोल है। यहाँ की आधिकारिक भाषा मिजो, इंग्लिश है।
नागालैंड – 1 दिसम्बर 1963 को बना था। इसकी राजधानी कोहिमा है, यहाँ का सबसे बढ़ा शहर दीमापुर है। यहाँ की आधिकारिक भाषा इंग्लिश है।
उड़ीसा – 1 अप्रैल 1936 को इसे बनाया गया था। इसकी राजधानी भुवनेश्वर है। यहाँ की आधिकारिक भाषा उड़िया है।
पंजाब – 15 अगस्त 1947 को इसे बनाया गया था। यहाँ की राजधानी चंड़ीगढ़ है। यहाँ का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है। यहाँ की आधिकारिक भाषा पंजाबी है।
राजस्थान – 26 जनवरी 1950 को इसे बनाया गया। यहाँ की राजधानी जयपुर है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
सिक्किम – 16 मई 1975 को बनाया गया था। यहाँ की राजधानी गंगटोक है। यहाँ की आधिकारिक भाषा भूटिया, गुरंग, लेपचा, लिम्बू, मंग्गर, नेपाली, नेवारी, शेरपा, सुन्वार, तमांग है।
तमिलनाडु – 26 जनवरी 1950 को इसे बनाया गया था। यहाँ की राजधानी चेन्नई है। यहाँ की आधिकारिक भाषा तमिल है।
तेलांगना – इसे कुछ समय पहले 2 जून 2014 को बनाया गया था। यहाँ की राजधानी हैदराबाद है। यहाँ की राजधानी तेलगु, उर्दू है।
त्रिपुरा – इसे 21 जनवरी 1972 को बनाया गया था। यहाँ की राजधानी अगरतला है। यहाँ की आधिकारिक भाषा बंगाली, त्रिपुरी है।
उत्तरप्रदेश – इसे 22 मार्च 1902 को बनाया गया था। यहाँ की राजधानी लखनऊ है, लेकिन सबसे बड़ा शहर कानपूर है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी एवं उर्दू है।
उत्तराखंड – इसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को हुआ था, यहाँ की राजधानी देहरादून है। यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी एवं संस्कृत है।
पश्चिम बंगाल – इसे 15 अगस्त 1947 को बनाया गया था। इसकी राजधानी कलकत्ता है। यहाँ की आधिकारिक भाषा बंगाली, नेपाली है।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ